![]() |
| कलेक्टगर श्री ऋतुराज सिंह की अध्य क्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित |
देवास - कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टयर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्य वस्थाे, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों पर विस्तृात समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, सहित जिला अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टरर श्री सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में गोवंश मार्गों पर बैठ जाते हैं। इंदौर-देवास और देवास-भोपाल रोड पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं पर भी गोवंश मार्ग पर नहीं बैठे। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। कलेक्टीर श्री सिंह ने कहा कि जिले में गोवंश को मार्गों से हटाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें, जिससे कोई भी नागरिक जानकारी दे सकें। ट्रॉफिक और राजस्व की टीम लगातार निरीक्षण करते रहे, हाईवे पर कोटवार की ड्यूटी भी लगाए ताकि रोड पर गोवंश नहीं आए।
कलेक्टहर श्री सिंह ने कहा कि देवास-भोपाल रोड पर गोवंश मार्ग पर बैठ जाते हैं इसका विशेष ध्यान रखें की गोवंश मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। कलेक्टतर श्री सिंह ने कहा कि शहर में भी एबी रोड पर गोवंश बैठ जाते है। उन्हों ने नगर निगम को निर्देश दिए कि भोपाल चौराहे और मंडी के पास ज्यादा गोवंश मार्ग पर बैठते हैं, वहां विशेष रूप से कार्यवाही करें। उन्होंकने जनपद पंचायत और नगर परिषदों को भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टरर श्री सिंह ने कहा कि गोवंश की टक्कपर से जिले में एक भी दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। जिले की गोशालाओं की लिस्ट बनाएं और जहां जगह है उन गौशालाओं में गोवंश को शिफ्ट करें।
कलेक्टबर श्री सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिये कि हिट एण्ड। रन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र फॉरवर्ड करें, जिससे जल्दी से जल्दी निराकरण हो सके। उन्होंीने निर्देश दिये कि जिन पुलियाओं पर बरसात का पानी जल्दी आ जाता है, वहां विशेष रूप से व्य वस्थांएं कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। उन्होंिने संबंधितों को निर्देश दिये कि कोई भी दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। पुलियाओं पर संकेत बोर्ड लगाए। कलेक्टचर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि जिले में मार्गों पर अवैध कट पॉइंट को बंद करें। कट पॉइंट को बंद करने के पश्चाचत यदि कोई पुन: अवैध कट पाईंट बनाता है तो उन पर कार्यवाही करें। ढाबा और पेट्रोल पंप वाले अवैध कट पॉइंट बनाते है तो उनपर भी कार्यवाही करें। बैठक में बताया गया कि उदय नगर क्षेत्र में मगरादेह, धोबघट्टा में पुलिया पर जल्दव पानी आ जाता है, जिस पर कलेक्टार श्री सिंह ने वहां पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिससे कोई घटना न हो। कलेक्टलर श्री सिंह ने संबंधितों को विजयागंज मंडी मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिये।
कलेक्टषर श्री सिंह ने कहा कि देवास में रसूलपुर चौराहा पर निर्माणाधीन पुल की सर्विस रोड को व्यवस्थित कर यातायात सुगम बनाएं और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। वहां पर निर्माणाधीन पुलिया से संबंधित बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए, जिससे ट्रॉफिक जाम की स्थिति में मानिटरिंग की जा सके। बरसात को देखते हुए विशेष व्यवस्था रखें, जिससे जाम की स्थिति निर्मित ना हो। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में भारी जाम की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। मार्ग में वाहन खराब होने की स्थिति में ट्रॉफिक जाम नहीं होना चाहिए। इस स्थिति में तुरन्त रूट डायवर्ड करें।
कलेक्टरर श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम, रेवेन्यू, ट्रॉफिक और एनएचएआई के पास जाम लगने की सूचना तत्काल आना चाहिए और तत्काल डाइवर्ट होना चाहिए। उन्हों ने ट्रॉफिक और एसडीएम देवास को स्थनल निरीक्षण के निर्देश भी दिये। उन्हों ने एनएचएआई को निर्देश दिये कि अवैध कट पॉइंट नहीं बने, इसके लिए 02 किलोमीटर मार्ग तक जाली लगाये। कलेक्टतर श्री सिंह ने एनएचएआई हरदा को धनतालाब घाट पर रैलिंग लगाने एवं पुलिस के साथ स्थ0ल निरीक्षण के निर्देश भी दिये। कलेक्ट र श्री सिंह ने कहा कि जिले में बरसात को देखते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय, राजकीय एवं मुख्य जिला मार्ग पर जहां झाड़ियां बढ़ गई है, उनकी छटनी करें। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण/शहरी क्षेत्र में खराब हुई सड़कों एवं पुलियाओं को दुरुस्त करने की कार्रवाई करें।
कलेक्टरर श्री सिंह ने कहा कि देवास शहर एवं एमजी रोड पर चल रहे कार्यों को नगर निगम शीघ्र पूर्ण करें। संबंधित अधिकारी प्रतिदिन कार्य निरीक्षण करते रहे। नगर निगम शहर में गड्ढों को भरने की कार्यवाही करें, जहां पर घटना हो सकती है वहां बैरिकेट और चेतावनी बोर्ड लगाए। बैठक में कैलादेवी चौराहा, विकास नगर चौराहा और नागोरी पॉइंट पर यातायात नियंत्रण के लिए चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्ट र श्री सिंह ने निर्देश दिये कि कैलादेवी चौराहे से बिजली के पोल को बीच में से हटाकर अन्यई स्थालन पर शिफ्ट करें। कलेक्टिर श्री सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिये कि देवास शहर में एबी रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। देवास शहर में फुटपाथ पर कोई अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।
कलेक्टार श्री सिंह ने ग्राम भमोरी से मौखापिपलिया तक रोड को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंरने उज्जैन रोड मार्ग निर्माण कार्य के संबंध में ईई पीडब्ल्यूडी को प्रतिदिन निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टदर श्री सिंह ने वाहनों पर ओवर स्पीडिंग नियंत्रण के लिए स्पीड गवर्नर एवं स्कूल बसों के लिए बस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने संबंधी निर्देश दिये। कलेक्टपर श्री सिंह ने आरटीओ को निर्देश दिये कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में नंबर प्लेट अनिवार्य होना चाहिए। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्यवाही करें। ट्रैक्टर-ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य होना आवश्यचक है, आरटीओ अभियान चलाकर कार्यवाही करें।
कलेक्टकर श्री सिंह ने कहा कोटपा अधिनियम के तहत जिले में हाई स्कूल और कॉलेजों के आसपास सिगरेट, गुटका की दुकान लगाने वालों पर कार्यवाही करें। उन्होंधने सख्ति निर्देश दिये कि स्कूल और कॉलेज के पास कोई भी सिगरेट गुटका की दुकान नहीं होना चाहिए। पुलिस विभाग अभियान चलाकर कार्यवाही करें। उन्होंूने पुलिस विभाग को ड्रग्सु के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये तथा थानेवार प्रतिमाह रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष घटनाओं को रोकने में हम कामयाब हुए हैं। सभी इसी अप्रोच से कार्य करें, जिससे की घटनाओं में और कमी लाई जा सकें। बरसात को देखते हुए सभी विशेष रूप से सर्तक रहें, जिससे संभावित घटनाओं को रोका जा सकें।
आजतक 24 के प्रशासन से सवाल
1. हर बैठक में अवैध कट पॉइंट बंद करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन यदि इन्हीं स्थानों पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, तो संबंधित विभागों और अधिकारियों की अब तक क्या जवाबदेही तय की गई? क्या किसी पर कार्रवाई भी हुई है?
2. सड़कों पर घूम रहे गोवंश को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया गया है। क्या जिला प्रशासन के पास जिले में संचालित गौशालाओं की वास्तविक क्षमता और सड़कों पर मौजूद निराश्रित गोवंश की संख्या का कोई अद्यतन आंकड़ा है? यदि क्षमता कम है तो गोवंश को स्थायी रूप से कहां रखा जाएगा?
3. स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सिगरेट-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्या प्रशासन ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने या बार-बार नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की भी योजना बना रहा है, या यह अभियान भी पहले की तरह केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहेगा?
