![]() |
| डॉक्टर्स डे पर आगर मालवा में चिकित्सकों का सम्मान समारोह संपन्न |
आगर मालवा - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्सालय आगर मालवा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी विषय विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सकों का सम्मान किया गया। रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री पारस जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री जैन ने डॉ. मनीष कुरील तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह परिहार का अभिनंदन किया तथा सभी चिकित्सकों को मोतियों की माला एवं बाबा महाकाल के स्मृति स्वर्ण सिक्के भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. मनीष कुरील ने चिकित्सकों को सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मानव जीवन रक्षा हेतु चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. विजय सागरिया ने नवीन मध्यप्रदेश डॉक्टर्स एसोसिएशन से जिले के सभी चिकित्सकों को जुड़ने का आह्वान किया। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने किया। समारोह में डॉ. जे.सी. परमार, डॉ. आर.एल. मालवीय, डॉ. शशांक सक्सेना, डॉ. के.के. सागरिया सहित समस्त वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित था।
