| शादी टूटने की खबरों के बीच गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, हाथ लगा अमेज़न प्राइम का करोड़ों का मेगा प्रोजेक्ट! |
मुंबई: मशहूर टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें फैंस का दिल तोड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके करियर में एक बहुत बड़ा उछाल आया है। तलाक के विवाद के बीच गौरव के हाथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं।
'लॉक अप 2' में पत्नी आकांक्षा का चौंकाने वाला खुलासा
यह पूरा मामला तब गरमाया जब गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के मंच पर नेशनल टेलीविजन पर कबूल किया कि वे दोनों अलग हो रहे हैं। आकांक्षा ने बताया कि शादी के बाद बच्चों की प्लानिंग को लेकर दोनों की सोच में काफी अंतर आ गया था, जिसके चलते उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं। इस बड़े खुलासे के बीच जब गौरव खन्ना से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया, तो उन्होंने संजीदगी से कहा, "मैं आकांक्षा के हर फैसले का सम्मान और सपोर्ट करता हूँ। मैं उससे आज भी बहुत प्यार करता हूँ।" बता दें कि इस कपल ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी।
गौरव के हाथ लगे दो बड़े रियलिटी शो
पर्सनल लाइफ के तनाव के बीच गौरव खन्ना का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर भागा है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के अपकमिंग रियलिटी शो 'द अलायंस' के लिए अप्रोच किया गया है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट करेंगे। हालांकि, गौरव की तरफ से अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। इसके अलावा, गौरव जल्द ही कलर्स टीवी के मशहूर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी अपना दम दिखाते नजर आएंगे, जिसका प्रीमियर आगामी 25 जुलाई को होने जा रहा है।