![]() |
| रीवा में सपाक्स पार्टी की पत्रकार वार्ता सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा |
रीवा - सपाक्स पार्टी द्वारा रविवार को रीवा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिला संयोजक इंजी. शैलेंद्र दुबे का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पत्रकार वार्ता में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इनमें गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने, आरक्षण की समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा गारंटी, विंध्य प्रदेश का गठन, त्योथर को जिला घोषित करने, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) की समीक्षा की मांग, छात्रों एवं युवाओं को समानता के आधार पर फीस एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने सहित अन्य जनहित के विषय शामिल रहे।
कार्यक्रम में इंजी. देवेंद्र सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), इंजी. संजय सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. तोषण सिंह (जिला अध्यक्ष), इंजी. शैलेंद्र दुबे (जिला संयोजक), अर्पित मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष) तथा रमाशंकर दुबे (जिला प्रवक्ता, रीवा) सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।
