![]() |
| अनुपपुर; बदरा कलस्टर के विकास कार्यों की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा |
अनुपपुर - जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बदरा के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के बदरा कलस्टर की बैठक मैं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कलक्टर के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की पूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में एक बगिया मां के नाम हितग्राही मूलक पौधारोपण के गैप फिलिंग कराने तथा पौधों की सुरक्षा,खाद्य व पौधों में नियमित पानी प्रदान करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि गोयल,एसडीओ सुरेंद्र पांडे, इंजीनियर लव श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
Tags
Anuppur
