पुराने बयान पर ट्रोल करने वाले यूजर पर भड़कीं अपूर्वा मखीजा; एक्सपोज होने पर शख्स ने मांगी माफी

पुराने बयान पर ट्रोल करने वाले यूजर पर भड़कीं अपूर्वा मखीजा; एक्सपोज होने पर शख्स ने मांगी माफी

मुंबई - अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने फिल्मों या काम में समझौते (काम्प्रोमाइज) को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह किसी छोटे-मोटे रोल के लिए समझौता नहीं करेंगी, लेकिन यदि कोई बहुत बड़ी धनराशि (करोड़ों रुपये) देगा, तो वह इस पर विचार कर सकती हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

हाल ही में विवाद तब और बढ़ गया जब एक इंटरनेट यूजर ने उनके इस बयान पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनकी कीमत तय करने की कोशिश की। इस पर अपूर्वा मखीजा बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने न सिर्फ उस व्यक्ति के संदेश का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, बल्कि उस व्यक्ति की वर्तमान कार्यस्थल (कंपनी) को खोजकर प्रबंधन से उसकी शिकायत भी कर दी।

जब वह व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बेनकाब हुआ और नौकरी पर संकट मंडराने लगा, तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपूर्वा मखीजा से लिखित में माफी मांग ली, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। उल्लेखनीय है कि अपूर्वा मखीजा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वर्ष 2025 की शुरुआत में एक शो के दौरान एक प्रतिभागी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण उन्हें धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए मुंबई भी छोड़ना पड़ा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post