नीमच; कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

नीमच; कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा 

नीमच - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यबक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एवं ब्लॉक समन्वयकों को योजनाओं में समयबद्ध प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णतव भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में आगामी एक माह में जनपद पंचायत जावद में 700, मनासा में 350 एवं नीमच में 200 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025-26 की शेष सभी स्वीकृतियां आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु जनपद सीईओ एवं ब्लॉक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत जावद की सभी अवयवों में कम प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त कर कार्य में सुधार हेतु चेतावनी दी गई। 

एनआरएलएम एवं मुद्रा योजना: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज आगामी 10 दिवस में बैंकों में प्रकरण प्रस्तुत कर 15 जुलाई तक 50% लोन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम मुद्रा योजना में 15 जुलाई तक 300 हितग्राहियों का लक्ष्य एवं लखपति दीदी के तहत संपूर्ण प्रविष्टि पोर्टल पर 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया।  मनरेगा एवं जल संरक्षण: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर, खेत तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज एवं जन भागीदारी से गाद निकासी की सफलता की कहानी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 1 जुलाई से विकसित भारत अभियान अंतर्गत कार्यों के चयन हेतु युक्त धारा एवं प्लानर सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतीकरण किया गया। एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों को सामग्री देयक भुगतान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया। सभी पूर्ण कार्यों की जियो टैगिंग 30 जून तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सभी ब्लॉक समन्वयकों को हाईवे वाली पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर रोड साइड डंपिंग रोकने, ढाबों-दुकानों पर डस्टबिन लगवाने एवं जन जागरूकता चलाने के निर्देश दिए।  पीएम आवास के चिन्हित हितग्राहियों को शौचालय लाभ हेतु प्रविष्टि 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया।  जल ग्रहण एवं पंचायत प्रकोष्ठ: जल ग्रहण परियोजना के सभी प्रगतिरत कार्य एवं तालाबों के पीचिंग कार्य 30 जून तक पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर कर संग्रहण की ऑनलाइन व्यवस्था का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया। कर संग्रहण में महिला स्व सहायता समूहों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, जावद, मनासा, सभी सहायक यंत्री, ब्लॉक समन्वयक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। 

आजतक 24 के प्रशासन से सवाल

1. कलेक्टर ने एक माह में 1250 पीएम आवास पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है। यदि निर्माण कार्य समय पर चल रहा था तो इतने बड़े पैमाने पर आवास अभी तक अधूरे क्यों हैं? क्या देरी के लिए प्रशासनिक लापरवाही, तकनीकी समस्याएं या हितग्राहियों को समय पर किश्त न मिलना जिम्मेदार है?

2. 15 जुलाई तक 50% एसएचजी बैंक लिंकेज और 300 मुद्रा लोन वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में पिछले वर्ष स्वीकृत लोन आवेदनों में से कितने लाभार्थियों को वास्तव में ऋण मिला और कितने आवेदन बैंकों में लंबित या अस्वीकृत पड़े हैं? क्या केवल लक्ष्य तय करने से समस्या हल हो जाएगी?

3. बैठक में जनपद पंचायत जावद की कम प्रगति पर नाराजगी और चेतावनी देने की बात कही गई है। क्या प्रशासन बताएगा कि जावद में कौन-कौन सी योजनाएं सबसे ज्यादा पिछड़ी हुई हैं, इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं, और चेतावनी के अलावा क्या कोई ठोस कार्रवाई भी प्रस्तावित है?

Post a Comment

Previous Post Next Post