![]() |
| तुझे ना देखूं तो चैन...' का भोजपुरी वर्जन हुआ वायरल: दिव्या भारती के आइकॉनिक गाने का रीमेक सुन झुमे फैंस |
मुंबई - 90 के दशक के एवरग्रीन गानों की बात ही कुछ और है। उस दौर की खूबसूरत अदाकारा दिव्या भारती की फिल्म 'रंग' (1993) का सुपरहिट गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन आता नहीं है...' आज 33 साल बाद भी शादियों और पार्टियों की शान बना हुआ है। कुमार सानू और अलका याग्निक की मखमली आवाज में गाए गए इस रोमांटिक ट्रैक को अब एक नया भोजपुरी ट्विस्ट मिला है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग 'माइंड-ब्लोइंग' बता रहे हैं।
किसने किया यह 'खेला' और कैसे हुआ वायरल?
इस सदाबहार हिंदी गाने को भोजपुरी रंग में ढालने वाले कलाकार हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर मृत्यंजय रॉय। मृत्यंजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का भोजपुरी वर्जन शेयर किया है। खास बात यह है कि गाने की ओरिजिनल धुन, म्यूजिक और फील को बिल्कुल वैसा ही रखा गया है, बस इसके बोल (लिरिक्स) को बहुत ही खूबसूरती और मजेदार ढंग से भोजपुरी में ट्रांसलेट कर दिया गया है।
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंस्टाग्राम पर रील्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "भाई, आपने तो सीधे दिल ही जीत लिया!" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "क्या गजब गाया है भाई, माइंड-ब्लोइंग!" ### बॉलीवुड से लेकर साउथ तक... 'भोजपुरी रीमेक' के उस्ताद हैं मृत्यंजय यह कोई पहली बार नहीं है जब मृत्यंजय रॉय ने किसी बड़े गाने का भोजपुरी वर्जन तैयार किया है। वे सोशल मीडिया पर अपने इसी अनोखे टैलेंट के लिए जाने जाते हैं। वे बॉलीवुड के क्लासिक्स से लेकर साउथ सिनेमा के धांसू गानों को भी भोजपुरी लिरिक्स के साथ रिक्रिएट करते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के गानों का भी भोजपुरी वर्जन बनाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी का नतीजा है कि आज इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
