![]() |
| गिर नेशनल पार्क में 'रकुल प्रीत' का विवाद: क्या एक्ट्रेस ने तोड़े सफारी के नियम? |
सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो वायरल होते ही 'सेलिब्रिटी प्रिविलेज' को लेकर बहस छिड़ गई। वीडियो में रकुल अपनी सफारी जीप से उतरकर जंगल के खुले इलाके में टहलती नजर आ रही थीं। वन्यजीव प्रेमियों और नेटिजन्स ने उन पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। लेकिन क्या वाकई रकुल ने कानून तोड़ा?
प्रतिबंधित क्षेत्र नहीं, एंट्री पॉइंट के बाहर का था वीडियो
बढ़ते विवाद को देखते हुए गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। वन विभाग के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो सासन सैंक्चुअरी के सख्त प्रतिबंधित (रिस्ट्रिक्टेड) जोन का नहीं, बल्कि एंट्री गेट के पहले वाले सार्वजनिक इलाके का है। वन विभाग के नियम एंट्री पॉइंट पार करने के बाद लागू होते हैं, जबकि यह फुटेज चेकपोस्ट से पहले का था।
सफारी बीच में छोड़ने की थी 'मेडिकल' वजह
अधिकारियों ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि रकुल प्रीत सिंह अपनी टीम के साथ जंगल सफारी के लिए तय प्लान के मुताबिक पहुंची थीं। हालांकि, सैंक्चुअरी के अंदर दाखिल होने से पहले ही रकुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी (स्वास्थ्य संबंधी समस्या) हुई, जिसके चलते उन्हें बिना सफारी किए ही प्रवेश द्वार से वापस लौटना पड़ा।
अधिकारियों का पक्ष: "कोई उल्लंघन नहीं हुआ"
वन अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि रकुल सैंक्चुअरी के अंदर दाखिल ही नहीं हुई थीं। नियमों के मुताबिक, सेंचुरी के भीतर गाड़ी से उतरना सख्त मना है, लेकिन रकुल का वीडियो उस सीमा के बाहर का था। विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी यह साफ कर दिया है कि रकुल की टीम उन्हें चिकित्सा कारणों से वापस ले गई थी।
वर्कफ्रंट: 15 मई को रिलीज होगी फिल्म
विवादों से परे, रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
