| जिला कांग्रेस मुख्यालय पर सेवादल संस्थापक हार्डिकर की जयंती पर श्रद्धांजली सभा सम्पन्न Aajtak24 News |
सीहोर - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिन्दुस्तान कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ.नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 137 वी जयंती पर भारी संख्या में जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के मुख्य आतिथ्य में जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के द्वारा पुष्पांजली सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरपाल ठाकुर, डॉ. अनीस खान, कुतुबुद्दीन शेख,जिला कांग्रेस प्रभारी जयश्री हरिकरण, दिनेश मेघानी द्वारा हार्डिकर के चित्र पर पुष्पमालाऐं अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की व वक्ताओं द्वारा डॉ.हार्डिकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर राजीव गुजराती, नरेन्द्र खंगराले द्वारा हार्डिकर के त्याग और समर्पण को याद कर बताया कि हार्डिकर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिन्दुस्तान सेवादल की स्थापना कर देश भर में युवाओं को अनुशासित तरिके से स्वतंत्रता आन्दोलन में जोडऩे का काम किया। कर्नाटक के छावाड़ में जन्में हार्डिकर का बंगाल विभाजन के विरोध में व आर्य बालसभा का गठन और उसके बाद कांग्रेस सेवादल को संगठित करना देश के लिये एक आमूल्य योगदान था। देश के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया। वह सन 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सांसद रहे। कार्यक्रम के अंत में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। संचालन शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पार्षद घनश्याम यादव ने किया तथा अंत में आभार नपा प्रतिपक्ष नेता पार्षद विवेक राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान, अशोक कप्तान, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, पूर्व पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, जगदीश चौहान, सुनील दुबे, प्रीतम दयाल चौरसिया, कलीम पठान, भगत सिंह तोमर, के.के.रिछारिया, जाहिद गुड्डु, रशीद नेता, सनवर भाई, अर्विन्द ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम मीणा, मनोज यादव आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।