निवाड़ी में वन विभाग शर्मसार", "घूघसी बीट प्रभारी का ऑडियो वायरल", "पर्यावरण के रक्षक ही बने भक्षक" Aajtak24 News

निवाड़ी में वन विभाग शर्मसार", "घूघसी बीट प्रभारी का ऑडियो वायरल", "पर्यावरण के रक्षक ही बने भक्षक" Aajtak24 News

निवाड़ी - एक तरफ सरकार पर्यावरण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है। हर साल लाखों पौधे लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, फोटो खिंचवाई जाती है। लेकिन दूसरी तरफ, हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिन कंधों पर इन जंगलों को बचाने की जिम्मेदारी है, जब वही कंधे लकड़ी माफियाओं के साथ मिलकर सौदा करने लगें, तो आप खुद सोचिए कि हमारा पर्यावरण कैसे बचेगा? जी हां एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से घूघसी वन बीट का जिसने पूरे वन विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया।

आज की वायरल ऑडियो इंसानी लालच और सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार की जीती-जागती गवाही हैं। मामला निवाड़ी जिले के घूघसी बीट का है, जहां इन दिनों एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो ने वन विभाग के आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि इस वायरल ऑडियो में कोई और नहीं, बल्कि खुद घूघसी बीट के प्रभारी हैं जिनका नाम पूरन अहिरवार है जो जंगलों को बचाने के बजाय... पेड़ों और सरकारी लकड़ी का खुलेआम सौदा करते सुनाई दे रहे हैं।"

यह ऑडियो सामने आने के बाद अब गेंद वन विभाग और निवाड़ी प्रशासन के पाले में है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार महकमा अपने ही भ्रष्ट तंत्र पर शिकंजा कसता है, या फिर जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जाती है। इस खबर पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी। इस मामले में सवाल उठा रहा कि क्या इस वायरल ऑडियो के बाद जिम्मेदार वन बीट प्रभारी पर उचित कार्यवाही होगी या फिर हर बार की तरह यह मामला भी रसूखदारों की फाइलों में दबाकर रफा-दफा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post