सीहोर; जनहानि को न्यौता दे रही जर्रजर बिल्डिंग को तोड़े जाने की लोगों ने उठाई अवाज Aajtak24 News

सीहोर; जनहानि को न्यौता दे रही जर्रजर बिल्डिंग को तोड़े जाने की लोगों ने उठाई अवाज Aajtak24 News

सीहोर - जनहानी को देखते हुए सीहोर प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मंदिर तहसील चौराहा स्थित जर्जर हो चुकी 70 वर्ष पुरानी धर्मशाला को नागरिकों की सुरक्षा एवं जनहित में तत्काल तोड़े जाने की प्रशासन से मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर, एडिशनल एसपी सुनिता रावत जी को सौंपा। खंगराले ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग करते हैं कि मन कामेश्वर मंदिर तहसील चौराहा के पास स्थित 70 वर्ष पुरानी धर्मशाला जो पूर्ण रूप से जर्रजर अवस्था में हैं, जो कि धीरे-धीरे टूट कर गिर रही है। तहसील चौराहा, कस्बा, गल्ला मण्डी, रेल्वे स्टेशन एवं मजदूरों का मुख्य चौराहा तथा व्यस्थम मार्ग होने के कारण समय रहते धर्मशाला को नही तोड़ा गया तो सीहोर के नागरिकों तथा आम आदमियों पर उक्त धर्मशाला कभी भी गिर सकती है। जिससे आम जनता बैंक के सामने धर्मशाला के मलवे की चपेट में आकर कई लोग मौत के काल में समा सकते हैं। नजदीक ही आस्था का केन्द्र मनकामेश्वर मंदिर व ग्रामीणजनों का आनाजाना बना रहता है। अगर कोई जनहानी होती है तो सम्पूर्ण रूप से जिला प्रशासन उसका जवाबदार होगा। कई दिनों से जनप्रतिनिधिगण व प्रतिष्ठित नागरिक उक्त जर्रजर बिल्डिंग को तोड़े जाने के लिये काफी दिनों से मांग कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन इस ओर ध्यान ना देकर कुम्भकरण की नींद सो रहा है। उक्त धर्मशाला के रास्ते पर तीन प्रमुख विद्यालय के बच्चे आये दिन शिक्षा अध्ययन करने के लिये भारी मात्रा में निकलते हैं। उनके साथ भी कोई दुर्घटना घट सकती है।    

मांग की गई है कि तत्काल उक्त खण्डर हो चुकी धर्मशाला को तत्काल तोड़े जाने के आदेश जारी किये जावे। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद श्रीमती आरती खंरगाले, मनोज ओझा, जितेन्द्र आर्य, हेमराज नरवरिया, राज सूर्यवंशी, नीरज सूर्यवंशी, दिव्यांशी बिल्लोरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post