अनूपपुर; सांदीपनि विद्यालय खुटाटोला में समर कैंप के दौरान बच्चों को कराया गया एआई गतिविधियों का परिचय Aajtak24 News

सांदीपनि विद्यालय खुटाटोला में समर कैंप के दौरान बच्चों को कराया गया एआई गतिविधियों का परिचय Aajtak24 News


अनूपपुर - सांदीपनि विद्यालय खुटाटोला में संचालित समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्राकृतिक और कृत्रिम वस्तुओं का अंतर, एआई इमेज पहचान, प्रॉम्प्ट लेखन तथा पेपर एआई मॉडल जैसी गतिविधियाँ करवाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया और नई तकनीकों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में तकनीकी समझ, रचनात्मकता एवं डिजिटल जागरूकता विकसित करना रहा।


एआई से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ पिरामल फाउंडेशन के अनूपपुर एआई एम्बेसडर शिवेंद्र कुमार तिवारी द्वारा करवाई गईं। उन्होंने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से एआई तकनीक की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य उदय सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समर कैंप की गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं। वहीं पिरामल फाउंडेशन के राज्य समन्वयक विजेता श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबंधक रिंकू गोंड एवं कार्यक्रम प्रमुख सुस्मिता मजूमदार का भी सतत मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक संजय मिश्रा, सुरेश सिंह, रणविजय सिंह, रमेश सिंह, दयाराम मरकाम एवं राजकुमार की सक्रिय सहभागिता रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post