संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित Aajtak24 News

संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित Aajtak24 News

सीहोर - सीहोर जिला महिला कांग्रेस प्रभारी संगठन सर्जन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर महिला प्रभारी सबा कुरैशी, सहप्रभारी पार्वती मौर्य उपस्थित रहीं। बैठक में म.प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार संगठन सर्जन अभियान के तहत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई एवं महिला जिला अध्यक्ष पद हेतु सभी आवेदकों से वन-टू-वन चर्चा कर सभी के बायोडाटा लिये गये। सभी के बायोडाटा एवं आवेदन पत्र प्रदेश कार्यकारिणी को सौपें जायेगें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती ममता कीर, श्रीमती दीप्ति कीर, श्रीमती ममता शर्मा, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, गजराज परमार, संतोष मालवीय, हरिओम सिसोदिया, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post