| सीहोर; भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरूजी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित Aajtak24 News |
सीहोर - आधुनिक भारत के निर्माता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हे याद कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने चाचा नेहरू को याद करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि देश के विकास, लोकतंत्र और शिक्षा के क्षेत्र में नेहरूजी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी कहते थे कि कोई देश तभी आगे बढ़ता है जब उसके करोड़ों लोग तरक्की करें और खुशहाल हों। इसके लिए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, उद्योग एवं कृषि से जुड़े बड़े-बड़े संस्थान बनाए। इन्हीं संस्थानों की बुनियाद पर भारत मजबूती से खड़ा हुआ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सदैव देश की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। हम सबके प्रेरणास्त्र पं.नेहरूणजी को कोटि-कोटि नमन। शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि आज हम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। नेहरू जी महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक भारत के निर्माता थे। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। उन्होंने देश में शिक्षा, विज्ञान और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया। उनके विचार और योगदान आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रीतम चौरसिया, रामायण प्रसाइ शुक्ला, अरूण राय, रामलाल मालवीय, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, आसिफ अंसारी, पंकज शर्मा, सुख सिंह, गजराज परमार, ब्रजेश पाटीदार, हरिओम सिसोदिया, तनिष्क त्यागी, सुयश तोमर, यश यादव, दिव्यांश मालवीय, जितेन्द्र परमार, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।