शहडोल; आबकारी नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, और जिम्मेदार विभाग बना हुआ है मौन दर्शक Aajtak24 News

शहडोल; आबकारी नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, और जिम्मेदार विभाग बना हुआ है मौन दर्शक Aajtak24 News

शहडोल - जिले में शराब दुकानों पर चल रही मनमानी अब जनता के गुस्से का कारण बनती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अंबिकापुर की मीरा लक्ष्मी एग्रो स्टेट को जिले की करीब 15 शराब दुकानों का ठेका मिलने के बाद से ही अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? आरोप है कि शराब दुकानों पर न तो रेट सूची चस्पा की गई है और न ही शासन द्वारा निर्धारित मूल्य का पालन किया जा रहा है। शराब प्रेमियों से प्रति बोतल 50 से 80 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बाजार में अभी नई प्रिंट वाली शराब पहुंची ही नहीं, फिर भी दुकानदार “नए रेट” का बहाना बनाकर पुराने स्टॉक को महंगे दामों में बेच रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि पुरानी प्रिंट वाली शराब को ही 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जब नई दरें लागू ही नहीं हुईं, तो आखिर जनता की जेब पर यह खुली लूट किसके संरक्षण में चल रही है? शराब दुकानों के बाहर रेट सूची गायब है, उपभोक्ताओं को सही कीमत की जानकारी नहीं दी जा रही, और मजबूरी में लोग अधिक दाम चुकाने को विवश हैं। जिलेभर की अधिकांश दुकानों की हालत एक जैसी बताई जा रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

अगर औसतन हर ग्राहक से 50 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं, तो महीनेभर में यह आंकड़ा लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। यानी जनता की जेब काटकर मोटा खेल खुलेआम चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post