मुंगेली; अब गिनती के घर बाकी! जनगणना की सबसे बड़ी तैयारी अंतिम मोड़ पर Aajtak24 News

मुंगेली; अब गिनती के घर बाकी! जनगणना की सबसे बड़ी तैयारी अंतिम मोड़ पर Aajtak24 News

मुंगेली - जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में चल रहा मकान सूचीकरण और मकान गणना अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रशासन का दावा है कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य तेजी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है और लगभग पूरा होने की स्थिति में है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान में अब तक 99.64 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रशासन ने शेष कार्य को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि कार्य की गति के साथ गुणवत्ता और आंकड़ों की शुद्धता पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने का कार्य नहीं बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीति निर्माण का आधार होती है।

अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी प्रितेश अहिरवार ने बताया कि जिले में अब तक कुल 2 लाख 38 हजार 749 मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में इस कार्य के लिए कुल 1380 प्रगणना क्षेत्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 1375 क्षेत्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष क्षेत्रों में भी तेजी से काम जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी अंतिम चरण में भी निगरानी और सत्यापन पर विशेष ध्यान देंगे।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. 99.64 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है, तो क्या प्रशासन अंतिम सूची जारी होने से पहले स्वतंत्र सत्यापन भी कराएगा?
  2. अगर केवल 5 प्रगणना क्षेत्रों का काम बाकी है, तो क्या उनकी देरी के पीछे भौगोलिक चुनौती है या प्रशासनिक कारण?
  3. जनगणना के आंकड़ों पर भविष्य की योजनाएं बननी हैं, ऐसे में गलत या छूटे हुए डेटा की जवाबदेही किस स्तर पर तय होगी?

Post a Comment

Previous Post Next Post