सीहोर; शराब के ठेके का स्थान परिवर्तन को लेकर कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

सीहोर; शराब के ठेके का स्थान परिवर्तन को लेकर कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन Aajtak24 News

सीहोर - सीहोर जिले की इछावर तहसील की ग्राम पंचायत नादान में निवासरत महिलाओं ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर एसपी, कलेक्टर व तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया है कि वर्तमान में ग्राम नादान में ग्राम के अंदर मुख्य मार्ग पर शराब दारु का ठेका संचालित है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों द्वारा शराब पीकर ग्राम के अंदर उपद्रव एवं लड़ाई झगड़ा आदि करते हैं। जिससे गांव में रोजाना भय का वातावरण बना रहता है तथा शराबी लोगों द्वारा ग्राम की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। 

स्थानीय शराबी लोगों द्वारा रोजाना शराब पीकर ग्राम के मेन रोड पर ठेका होने के कारण आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज व गंदी हरकतें करते हैं जिसके कारण ग्राम के लोगों को अपमानजनक महसूस होता है । शराब पीकर स्थानीय लोगों द्वारा घर में रखे खाने का अनाज एवं अन्य सामग्री बेचकर शराब का सेवन करते हैं। जिससे परिवार में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इस मौके पर ग्राम पंचायत नादान की महिलाओं में आरती सौंलकी, सुगन बाई, सम्पत बाई, सुनीता बाई, आशा, ओमवती बाई, लाड़सिंह कटारिया, अमरवती बाई, चिंता बाई, सुशीला बाई, सुषमा बाई, सोनिया बाई, सुमन बाई, मधु बाई, कृष्णा सूर्यवंशी आदि मोजूद रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post