सीहोर; ग्रामीणों ने समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में विद्युत मण्डल सब स्टेशनपर का घैराव कर किया विरोध प्रदर्शन Aajtak24 News

सीहोर; ग्रामीणों ने समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में विद्युत मण्डल सब स्टेशनपर का घैराव कर किया विरोध प्रदर्शन Aajtak24 News

सीहोर - सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से लगातार रात्रि के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। 44 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों ने समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन करते हुए बरखेड़ी विद्युत मंडल सब स्टेशन का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय दो से तीन घंटे तक लगातार दो-तीन बार बिजली काटी जा रही है, जिससे गांवों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का रात में सोना दूभर हो गया है। मच्छरों और उमस के कारण मलेरिया सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

इस मौके पर ग्राम चंदेरी, पिपलिया मीरा, बरखेड़ी, आलमपुरा, बिजलोन, बडऩगर, हीरापुर, रामखेड़ी, टिटोड़ा, भैंसाखेड़ी सहित कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने बिलकिसगंज रोड से लेकर बरखेड़ी विद्युत मंडल सब स्टेशन तक रैली निकाली और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि शहरों में बिजली कटौती नहीं की जा रही, जबकि गांवों में रातभर बिजली बंद रखी जाती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भारी नाराजगी है।

फैक्ट्रियों की कटौती करें, गांवों की नहीं

प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि यदि बिजली संकट है तो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों और फैक्ट्रियों में कटौती की जाए, लेकिन गांवों की बिजली बंद न की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि रात में बिजली बंद होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि विद्युत विभाग को सख्त निर्देश देकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि वे सरकार के समर्थक और सेवक हैं, इसलिए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान घनश्याम मेवाड़ा, दीप सिंह मेवाड़ा, विक्रम परमार, राजू मेवाड़ा, सचिन मेवाड़ा, सौरभ शर्मा, रमेश सरपंच, पूर्व सरपंच अशोक कुशवाहा, गुलाब मेवाड़ा, मोतीलाल मेवाड़ा, जगदीश मेवाड़ा, सोनू त्यागी, सुमित त्यागी, मांगीलाल मेवाड़ा, गोपाल सिंह मेवाड़ा, शेर सिंह मेवाड़ा, ब्रह्म सिंह मेवाड़ा, धनराज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि गांवों में रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए ताकि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post