| बेमेतरा; पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया पेट्रोल पंप का घेराव Aajtak24 News |
बेमेतरा/थान खम्हरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं पूर्व मंत्री मा. श्री रविंद्र चौबे तथा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष मा. श्री आशीष छाबड़ा के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थान खम्हरिया द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं पेट्रोल पंप घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोशन सिन्हा ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। परिवहन खर्च बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोशन सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से हर वर्ग प्रभावित है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जितेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ नेता मनहरण सिन्हा, सतीश जोशी, दीनबंधु साहू, राजेंद्र दुबे, उमाशंकर राजपूत, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्राकर, राजेश साहू, डाकवर पटेल, अवधेश राजपूत, केदार पटेल, अशोक भारती, ओंकार पटेल, राकेश पटेल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जलेश्वर राजपूत, सागर पटेल, झाड़ूराम साहू, पंचानन पटेल, करीम बेग, अनुज साहू, ढाल सिंह राजपूत, गणेश सिन्हा, अजय शर्मा, पुखराज वर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस पार्षद वीरेंद्र सिन्हा, हरीश निर्मलकर, कलाराम गायकवाड़, मुकेश निर्मलकर, भूपेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।