![]() |
| आलीराजपुर; जोबट में सड़कों पर सख्ती का शिकंजा: 70 वाहनों की जांच Aajtak24 News |
आलीराजपुर - जिले के जोबट में पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना बताया गया। कॉलेज तिराहा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 70 से अधिक वाहनों की जांच की। जांच में कई वाहनों के पास वैध बीमा, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए गए, वहीं कुछ वाहन ओवरलोडिंग करते हुए भी पकड़े गए।
नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 27,400 रुपये का चालान बनाया गया। इसके अलावा गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को जब्त कर जोबट थाना परिसर में खड़ा कराया गया, जिनमें 3 बड़े वाहन भी शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमित रूप से ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अभियान के दौरान जोबट थाना से एएसआई गौतम और आरटीओ विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- क्या यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि नियमित और बिना भेदभाव के चलने वाला अभियान होगा?
- जिन 10 वाहनों को जब्त किया गया है, क्या उनके खिलाफ आगे केवल जुर्माना होगा या आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लाइसेंस रद्द जैसी कार्रवाई भी की जाएगी?
- जिले में पहले से बिना बीमा और फिटनेस वाले वाहन चल रहे थे, तो क्या यह मान लिया जाए कि निगरानी तंत्र में लंबे समय से बड़ी लापरवाही हो रही थी?
