उमरिया; लावारिस एक्सयूबी वाहन से इंदवार पुलिस ने 62 किलो गांजा किया जप्त Aajtak24 News

उमरिया; लावारिस एक्सयूबी वाहन से इंदवार पुलिस ने 62 किलो गांजा किया जप्त Aajtak24 News

उमरिया - जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के चौकी अमरपुर अंतर्गत 16 मई शनिवार को पुलिस ने सूचना पर बरदौहा-चिल्हारी पुलिया के पास एक काले रंग की महिंद्रा XUV500 वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी है,तथा चालक एवं अन्य कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं है,अमरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि वाहन क्र. HR-51-CD-1948 पुलिया के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा है तथा उसके आस-पास चालक या गाड़ी से संबंधित कोई भी व्यक्ति मौजूद नही है,जिस कारण वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन की तलाशी ली गई,जिसमें से 06 पैकेट बरामद हुये,जांच के दौरान उक्त पैकेटों में कुल 62 किलो 384 ग्राम गांजा पाया गया,बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस ने धारा NDSP एक्ट के तहत वाहन एवं गांजा जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अक्र.179/2026 धारा 8/20-बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई,फरार आरोपी की तलाश एवं गांजा परिवहन के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post