शहडोल:50 साल पुराने मकान को गिराकर शुरू किया निर्माण, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार Aajtak24 News

शहडोल:50 साल पुराने मकान को गिराकर शुरू किया निर्माण, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार Aajtak24 News

शहडोल - धनपुरी वार्ड क्रमांक 19 निवासी सुखराम विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके 50 वर्ष पुराने मकान को बिना सहमति के गिराकर कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह लंबे समय से उक्त नजूल भूमि पर निवासरत हैं और नियमित रूप से नगरपालिका टैक्स भी जमा करते आ रहे हैं। पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति का नामांतरण भी उनके नाम पर हो चुका है।पीड़ित के अनुसार 13 मई 2026 को मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें घर से बाहर निकालकर मकान गिरा दिया। पूछने पर संबंधित पक्ष ने जमीन खरीदने की बात कही, जबकि पीड़ित का दावा है कि यह नजूल भूमि है, जिसका विक्रय नहीं किया जा सकता।पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना धनपुरी में भी की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है। फिलहाल विवादित स्थल पर निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post