पोस्टिंग के नाम पर 50 हजार रिश्वत ले रहा सहायक प्राध्यापक रंगेहाथ धराया Aajtak24 News

4 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड करने के बाद ले चुका है एक लाख रुपए

इंदौर - असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत ले रहा सहायक प्राध्यापक  को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से चार लाख रुपए रिश्वत की मांग की और 1 लाख रुपए ले भी चुका है। जानकारी अनुसार मनोज वास्केल निवासी यशवंत नगर, मानपुर जिला इंदौर ने एसपी लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के समक्ष आवेदन किया कि उसकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर पीएससी के माध्यम से हुआ है। उसकी पोस्टिंग धार के कॉलेज में हुई तभी से शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन का सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी 4 लाख रुपए रिश्वत के मांग रहा है। उसका कहना है कि उन्होंने ही आवेदक की पत्नी की पोस्टिंग दलौदा मंदसौर से शासकीय महाविद्यालय धार करवायी है, जो मानपुर स्थित उनके घर से निकट है। अभी तक 1 लाख रुपये आरोपी ले चुका है और 3 लाख और मांग रहा है। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, आरक्षक आशीष नायडू, प्रभात मोरे की टीम बनाई गई। सोलंकी से बातचीत में गुरुवार को शेष राशि में से 50 हजार रुपए और देना तय हुआ । इसके बाद सोलंकी ने रिश्वत राशि लेने मनोज वास्कले को धामनोद बाईपास पर मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां सोलंकी ने जैसे ही वास्कले से रिश्वत राशि की किश्त के रुप में 50 हजार रुपये रिश्वत ली लोकायुक्त की टीम ने सोलंकी को रंगेहाथो धर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post