दुर्ग; रात 11:30 बजे तक पुलिस का ‘कर्फ्यू मोड’: 51 केस, अब सड़क पर अड्डेबाजी नहीं चलेगी? Aajtak24 News

रात 11:30 बजे तक पुलिस का ‘कर्फ्यू मोड’: 51 केस, अब सड़क पर अड्डेबाजी नहीं चलेगी? Aajtak24 News

दुर्ग -  जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन और हुड़दंग पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत अब तक 51 मामलों में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग चलाई जा रही है। इस दौरान बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है।

थाना स्तर पर हुई कार्रवाई में सुपेला में 12, जामुल में 10, छावनी में 8, कुम्हारी और खुर्सीपार में 4-4, उतई में 3, भिलाई नगर, पुलगांव, वैशाली नगर, दुर्ग और नगपुरा में 2-2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान में थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. क्या 51 मामलों की कार्रवाई के बावजूद अड्डेबाजी की समस्या पूरी तरह नियंत्रित हो पाई है, या यह सिर्फ नियमित औपचारिक अभियान बनकर रह गया है?
  2. क्या पुलिस के पास ऐसे संवेदनशील इलाकों की कोई स्थायी निगरानी योजना है, या यह केवल शाम-रात्रि पेट्रोलिंग तक सीमित है?
  3. क्या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के बीच समन्वित रणनीति लागू की जा रही है?

Post a Comment

Previous Post Next Post