| गौरेला-पेंड्रा; 1000 साल की आस्था का उत्सव: ज्वालेश्वर महादेव में गूंजेगा भक्ति का स्वर Aajtak24 News |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही - जिले के प्रसिद्ध ज्वालेश्वर महादेव मंदिर तवाडबरा में 11 मई को श्रद्धा, संस्कृति और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 मई की शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, सजावट, साउंड सिस्टम, आमंत्रण पत्र छपाई और वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का दावा है कि आयोजन को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।
आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल
- धार्मिक आयोजनों पर प्रशासनिक संसाधनों का बड़ा उपयोग हो रहा है, ऐसे में क्या जिले की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों पर भी इसी स्तर की प्राथमिकता दी जा रही है?
- भजन संध्या और सांस्कृतिक आयोजनों पर खर्च होने वाली राशि का स्रोत क्या है, और क्या इसकी सार्वजनिक जानकारी जारी की जाएगी?
- बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के बीच क्या प्रशासन ने आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए ठोस प्लान तैयार किया है या तैयारी केवल बैठकों तक सीमित है?