यातायात सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर धरातल पर उतरें - उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल Aajtak24 News

यातायात सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर धरातल पर उतरें - उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल Aajtak24 News

रीवा - उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को सर्किट हाउस रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि रीवा तेजी से उभरता हुआ शहर है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट किया कि यातायात सुधार के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारीगण एसी कमरों से निकलकर धरातल पर उतरें, समस्याओं का खुद निरीक्षण करें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

सख्त निर्देश:  

1. जाम से मुक्ति: शहर को जाम से मुक्त कराने की ठोस योजना पर तत्काल कार्य शुरू हो।

2. अतिक्रमण पर प्रहार: सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई की जाए।

3. नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई तेज की जाए।

4. पार्किंग व्यवस्था: शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ कर अव्यवस्था खत्म की जाए।


बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post