3000 छात्रों का रास्ता बंद: पवार गैस गोदाम के खिलाफ शिकायत Aajtak24 News

3000 छात्रों का रास्ता बंद: पवार गैस गोदाम के खिलाफ शिकायत Aajtak24 News

रीवा - रीवा में जेएनसीटी कॉलेज और वनस्थली स्कूल के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने को लेकर पवार इंडेन गैस गोदाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। संस्था की ओर से प्रशासन को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि जेएनसीटी कॉलेज और वनस्थली स्कूल में लगभग 3000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कॉलेज के मुख्य मार्ग पर पवार इंडेन गैस गोदाम संचालित होने के कारण आए दिन आवागमन बाधित हो रहा है। बताया गया है कि गैस गोदाम का दरवाजा कॉलेज रोड की ओर होने के कारण गैस से भरे ट्रक सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वर्तमान में शहर में गैस सिलेंडर की समस्या के चलते उपभोक्ताओं की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है, जिससे स्कूल और कॉलेज का रास्ता पूरी तरह जाम हो रहा है और छात्रों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्रकों से गैस सिलेंडर नीचे फेंके जा रहे हैं, जिससे स्कूली और कॉलेज के छात्रों के ऊपर सिलेंडर गिरने का खतरा बना रहता है और किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। संस्था ने बताया कि इस संबंध में कई बार गैस एजेंसी संचालकों से अनुरोध किया गया कि गोदाम का दरवाजा मुख्य मार्ग की ओर कर दिया जाए, ताकि आवागमन सुचारु रूप से चल सके, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post