रीवा - जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने रीवा पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर होगा। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में महिला अपराधों पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी का यह कर्तव्य है कि वह समाज में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें ताकि मिलकर एक सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।
Tags
Riwa
