![]() |
नर्मदा प्रोजेक्ट की 20 से अधिक टंकिया रही खाली |
इंदौर - जलूद तुम्हें फाल्ट होने के कारण पंप दिन भर बंद रहे। देर रात सुधार के बाद 1:30 बजे पंप चालू हो सके हैं। पंप नहीं चलने से शहर की 20 से अधिक टंकियां खाली रही। इस कारण आज पूर्वी शहर में नलों से होने वाला जलप्रपात नहीं हो सका। लोग पानी के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन नल नहीं चले। परेशान होकर लोगों को वैकल्पिक साधनों से पानी की पूर्ति कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना पड़ी। कुछ लोग पानी के लिए इधर-उधर बर्तन लेकर भटकते हुए भी दिखाई दिए। जानकारी अनुसार फाल्ट होने के कारण महेश्वर स्थित पंप सोमवार दिन भर बंद रहे। लगातार सुधार कार्य के बाद देर रात 1:30 बजे पंप चालू हो सके। बताया जाता है कि सुबह तक पानी इंदौर नहीं पहुंच सका। इस कारण आज आधे शहर में नलों से जलप्रलय नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शहर की 20 से अधिक टंकियां बिल्कुल नहीं भर सकी। इस कारण इन टंकियां से जुड़ी सैकड़ो कॉलोनियों में आज नल नहीं चल सके। लोगों को पानी के लिए भटकते हुए भी देखा गया। हालांकि बारिश का समय होने के कारण कुछ राहत रही। उधर, दूसरी और बारिश नहीं होने से भी जल संकट की स्थिति और गंभीर रही। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी चार दिनों तक नर्मदा प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो सकी है।
प्राइवेट टैंकर और अन्य साधन बने सहारा
लोगों ने बताया कि नलों से पानी नहीं आने के कारण महंगे प्राइवेट टैंकर बुलवाना पड़ा। कुछ कॉलोनी में तीन चार घरों के रहवासियों ने मिलकर एक टैंकर बुलवाया। उधर दूसरी और रियल नहीं चलने के कारण टैंकर वालों ने भी पानी की पर्याप्त से अधिक कीमत वसूली बारिश का मौसम शुरू होने के बाद नगर निगम द्वारा जलापूर्ति के लिए शुरू किए गए लगभग सभी टैंकर बंद कर दिए गए हैं। उधर नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि देर रात लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है।बुधवार से जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।