![]() |
विश्व वानिकी दिवस पर बोरवन पार्क में दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश sandesh Aajtak24 News |
भोपाल - 21 मार्च विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत पंडित दीनदयाल पार्क के वन्य कर्मियों द्वारा पर्यावरण संदेश देता सेल्फी बोर्ड के साथ जागरूक अभियान चलाया गया। पार्क में आए सैलानियों ने इस अभियान में विशेष रुचि दिखाई। इस अभियान में शामिल रेंजर नरेन्द्र जैन ने बताया कि वन ही हमारे जीवन का पर्याय है,स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें वनों से जुड़ना आवश्यक है, हमारे दीनदयाल पार्क में सुंदरता वाले तथा औषधीय वृक्षों का खजाना है। जिसका लाभ यहां के रहवासियों को मिलता है। बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने पावन दिन की शुभकामनाएं देते हुवे, युवाओं को पर्यावरण से जुड़ने, और वृक्षारोपण करने का आव्हान किया। इस अवसर पर रेंजर नरेन्द्र जैन,वन रक्षक डी.पी तिवारी,बोरवन क्लब अध्यक्ष जगदीश आसवानी,महासचिव शेट्टी चन्दनानी, सुरेश गेहानी,महेश मूलचांदनी,महेश आसवानी,सुनील दादलानी,दिनेश सोनी, मीडिया प्रभारी रवि नारायण सतानी शामिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुवे।