![]() |
भिलाई पुलिस की सख्ती: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी, लाखों रुपये का माल बरामद Strictness of Bhilai Police: Raid on illegal Gutkha factory, goods worth lakhs of rupees recovered |
दुर्ग - थाना भिलाई 03 पुलिस ने अवैध गुटखा निर्माण और बिक्री के खिलाफ एक सफल अभियान चलाया। पुलिस ने उमदा क्षेत्र में छापेमारी कर एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 80 बोरी गुटखा, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये है, जप्त किया। इसके साथ ही गुटखा बनाने की मशीन और दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए, जिनका मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी अवैध रूप से गुटखा का निर्माण, भंडारण और बिक्री कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं, जिनमें कानपुर, शहडोल, राजनांदगांव आदि के लोग हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में गुटखा को चार पहिया वाहन में छिपा कर रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। मामले में गुटखा निर्माण से संबंधित सभी अवैध सामग्री को जप्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संकेत मिलता है।