![]() |
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य राजनीति नहीं, जन सेवा है - फैसल सिद्दीकी siddhiki Aajtak24 News |
दुर्ग - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को दुर्ग जिले में हुआ। इस मौके पर भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और सेवा पखवाड़ा के राष्ट्रीय प्रभारी फैसल सिद्दीकी ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। फैसल सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य वोट की राजनीति से परे है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की सेवा करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में शामिल कार्यों में साफ-सफाई, ब्लड डोनेशन, और धार्मिक स्थलों पर सफाई जैसे कार्य प्रमुख रूप से किए गए हैं। सिद्दीकी ने आगे कहा, "सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल रक्तदान या सफाई करना नहीं है, बल्कि यह एक जन जागरूकता अभियान है, जिसमें लोगों को स्वच्छता के महत्व और समाज सेवा की भावना को समझाया जा रहा है। जब जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ब्लड डोनेशन उसे तुरंत उपलब्ध कराता है।" इस दौरान दुर्ग में ब्लड डोनेशन कैंप, सदस्यता अभियान और सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। यह रक्तदान रायपुर और दुर्ग दोनों जिलों में हुआ। सिद्दीकी ने उन सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने रक्त को आम जनमानस के लिए दान किया। फैसल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, दुर्ग जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, प्रदेश महामंत्री द्व्य मख़मूर अहमद, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, और अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के मौके पर दुर्ग जिले में तकिया पारा क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और क्षेत्र की सफाई की।