उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से गन्ना किसानों को मिली दीपावली की सौगात Due to the efforts of Deputy Chief Minister Vijay Sharma, sugarcane farmers got the gift of Diwali

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से गन्ना किसानों को मिली दीपावली की सौगात Due to the efforts of Deputy Chief Minister Vijay Sharma, sugarcane farmers got the gift of Diwali


कवर्धा  — प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के गन्ना किसानों को दीपावली से पहले अतिरक्त रिकवरी राशि के रूप में 18.66 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में पहुंचाए गए हैं। इस भुगतान के साथ ही पेराई सीजन 2023-24 के लिए कुल 35.81 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि किसानों को दी गई है।

इस निर्णय का गन्ना किसानों ने स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि यह राशि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी और दीपावली का त्योहार और भी खुशहाल बनाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की, जो उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक श्री शर्मा ने जानकारी दी कि पेराई सीजन 2023-24 में 12,052 किसानों से 3,88,828.319 मीट्रिक टन गन्ना खरीदा गया और 4,33,934.00 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को एफआरपी मूल्य राशि 113.52 करोड़ रुपए का शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है।

इसके साथ ही, कारखाना द्वारा अतिरिक्त रिकवरी राशि 92.10 रुपए प्रति क्विंटल में से शेष 48.00 रुपए प्रति क्विंटल के मान से कुल 18.66 करोड़ रुपए का भुगतान दीपावली के पर्व से पूर्व किया गया है। इस प्रकार, कारखाना द्वारा किसानों को दी गई अतिरिक्त रिकवरी की संपूर्ण राशि 35.81 करोड़ रुपए हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post