![]() |
ग्राम निरजाम में पशु मेला उत्सव: पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए प्रोत्साहनAnimal Fair Festival in Village Nirjam: Encouragement to cattle rearers for improved breed animal husbandry. |
मुंगेली - कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निरजाम में पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं और उन्नत नस्ल के पशुपालन के लाभ के बारे में जानकारी दी गई, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
पशु मेला में 77 विभिन्न प्रकार के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणियों के पशुधन का चयन कर गाय, भैंस, बैल जोड़ी, बकरा-बकरी, मुर्गा व मुर्गी के पशुपालकों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।
इसके अलावा, पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों की जानकारी दी गई और किलनी, किरमी जैसी बीमारियों के उपचार हेतु दवाएं भी वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।