![]() |
| पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों व शिक्षकों को दी गई अनेक महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां jankariya Aajtak24 News |
कोंडागांव - पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशानुसार एएसपी श्री रूपेश कुमार डांडे एवं एसडीओपी श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केशकाल थाना व तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम के द्वारा चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केशकाल थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल के द्वारा स्कूली बच्चों व स्टाफ को संबोधित करते हुए नए कानून, महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों, पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल ने बताया कि देश की कानून व्यवस्था को और बेहतर एवं सरल करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ संशोधन किया है। विगत 1 जुलाई 2024 से तीन नए कानून समूचे देश मे लागू हो चुका है। जिसके सम्बंध में हम अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए कानून में जीरो एफआइआर की शुरुआत की गई है। पीड़ित किसी भी थाना क्षेत्र में अपनी एफआइआर दर्ज करा सकता है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अभिव्यक्ति ऐप एप्लीकेशन जारी किया गया है। जिसमें आपको किसी प्रकार का खतरा महसूस होता है, तो उसे एप्लीकेशन पर मैसेज या कॉल कर सकते हैं, आपको पुलिस के द्वारा सहायता मिलेगी। इस दौरान रिटेनर अधिवक्ता मनीषा तिवारी व विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
