![]() |
महिला सम्मान पुरस्कारों के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित amantrit Aajtak24 News |
अम्बिकापुर- 28 सितंबर 2024छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने और नारी उत्थान में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए “बहादुर कलारिन सम्मान“ सहित अन्य प्रमुख पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- “बहादुर कलारिन सम्मान“ उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने नारी उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके तहत 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार“ साहस, शौर्य और महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने में कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा, जिसमें 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र शामिल है।
- “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)" अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत महिला या संस्था को दिया जाएगा, जिसमें 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक महिलाएं 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा को जमा किए जा सकते हैं।
Tags
ambikapur