भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस का सिपाही जनता को मुसीबत से छुटकारा दिलाने कमर कस ले - मेहरबान सिंह shingh Aajtak24 News


भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस का सिपाही जनता को मुसीबत से छुटकारा दिलाने कमर कस ले - मेहरबान सिंह shingh Aajtak24 News 

गुना - जिला कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ स्थानीय बापू पार्क में मनाई गई जहां समस्त कांग्रेसजन द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत को आजादी दिलाने के लिये शहीद हुए एक-एक वीर देशभक्त को श्रद्धासुमन प्रस्तुत किये गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि आज के दिन 1942 में महात्मा गांधी ने मुंबई कांग्रेस अधिवेशन में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था जो अंग्रेजों को इस देश से भगाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि कि उसी भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर आज कांग्रेस का एक-एक सिपाही यह शपथ ले कि जब तक जनता को कदम-कदम पर परेशान करने वाली देश और प्रदेश की तानाशाह सरकार को विदा नहीं कर देंगे तब तक प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को मुसीबतों से छुटकारा दिलाने के लिये दिन रात संघर्ष करने के लिये कमर कस ले। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी राक्षस की तरह अटटहास कर रही है। हमारे राष्ट्र का युवा, महिला, गरीब, आदिवासी, किसान, दलित, पिछड़ां और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे खाद नहीं मिल रही बीज, पेट्रोल, डीजल के दाम अनापशनाप बढ़ा कर चंद मुट्ठी भर लोगों की जेबें भरी जाने का खेल चल रहा है उसे खत्म कर आम जनता को नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य रहेगा।

एक-एक महान नेता कार्यकर्ता बन सड़कों पर उतरा था

वरिष्ठ नेता नूरूलहसन नूर ने कहा कि जब स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ तो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, लालबहादुर शास्त्री सहित एक एक महान नेता एक साधारण कार्यकर्ता बनकर मैदान में उतर गया इसी का परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता आंदोलन ने जो स्फूर्ति और देश की उन्नति का पैगाम दिया था वर्तमान सरकार के दौर में प्रगति का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। कांग्रेसजन को संकल्प लेना होगा कि देश में पुनर्जागरण आना चाहिये।

भाजपा नफरत फैला कर ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही

हरिशंकर विजयर्गीय ने कहा कि जिस सपने को लेकर महात्मा गांधी ने आजादी की अलख जगाई, बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान लिखा, जिसे आज विश्व के अनेक देश आदर्श मानकर उसका अनुसरण कर रहे हैं लेकिन हमारे ही देश में उसे तोड़ा मरोड़ा जा रहा है जिसे देश का नागरिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने संकल्प लेने का आव्हान किया कि भाजपा के नफरत फैलाने और उसका ठीकरा कांग्रेस पर थोपने के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देना है जनता तक हकीकत पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रमेश सेंडो, प्रकाश धाकड़, राजेंद्र तिवारी, आलोक नायक, गोपाल शर्मा, सीमा यादव, रणवीर कुशवाह, पंकज कनेरिया ने अपने विचार रखते हुए भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीदों सहित महान नेताओं को याद किया। आलोक नायक ने बताया कि आज आदिवासी दिवस भी जिसमें आदिवासी समाज द्वारा रैली निकाली जा रही है कांग्रेस जन द्वारा रैली का स्वागत सम्राट होटल के निकट किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजेन्द्र तिवारी, पंकज कनेरिया, प्रकाश सिंह धाकड़, महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव, वीरेंद्र पांडया, कैलाश यादव, रतिराम धाकड़, पार्षद एवं  पार्षद प्रतिनिधियों में नरेंद्र सिंह कुशवाह, तरुण सेन, रामवीर सिंह जाटव, रईस खान, गोपाल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, मनीष रघुवंशी ग्रामीण अध्यक्ष, रतिराम धाकड़, जयपालसिंह जाट सरपंच, कैलाश यादव इंटक, प्रमोद रघुवंशी युवा जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश रजक, आशीष छोटू शिमला, जिनेन्द्र जैन (भूरा), शिवलाल नायक, राजेन्द्र सिंह चौहान (गुरु)शरद रघुवंशी,  कन्हैयालाल, अनुज रघुवंशी, आर्यन सेंड़ों, अशोक जाटव, लेखराज धाकड़, अनिल रघुवंशी, जितेंद्र पिप्पल,संजय जाटव, कन्हैयालाल अहिरवार, कन्हैयाराम अहिरवार, शिवराज अहिरवार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक नायक, एवं आभार व्यक्त रणवीरसिंह कुशवाह ने किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post