जिला स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न sampann Aajtak24 News

 

जिला स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न sampann Aajtak24 News 

सीहोर - जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में सीहोर जिला मुख्यालय के जिला खेल अधिकारी परिसर चर्च ग्राउण्ड में जिला स्तरीय सबजुनियर, जुनियर, सिनियर एवं मास्टर्स क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियागिता का शुभारम्भ हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प आर्पित कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्ययक्ष रवि मालवीय, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश मेवाड़ा, आशोक सिसोदिया, पंकज गुप्ता, अशोक सिसोदिया, पार्षद कमलेश राठौर, विपिन शास्ता, राजेश माँझी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया एवं विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सोनी, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, सहसचिव प्रतीक नामदेव, दिपेश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।  बेंच प्रेस प्रतियोगिता के आयोजन का संचालन एसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण वारिया ने किया एवं प्रतियोगिता में आये हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया एवं नपाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेट लिफ्टिंग हॉल का शुभारम्भ भी अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें अनेक खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन किया। जिसमें सब जुनियर वर्ग में वरूण जांगेट ने 53 किग्रा वर्ग, शुभम वत्रा ने 59 किग्रा वर्ग, कैशव यादव 66 किग्रा वर्ग, सुमित ठाकुर 74 किग्रा वर्ग, अंशुमन चौहान 83 किग्रा वर्ग, विराज घेंघट, जुनियर वर्ग में देवेन्द्र बड़ोलिया 53 किग्रा वर्ग, सौरभ धनवारे ने 59 किग्रा वर्ग, जितेन्द्र जाटव ने 66 किग्रा वर्ग, दिनेश अहिरवार ने 74 किग्रा वर्ग, अमित महेश्वरी 83 किग्रा वर्ग, संदीप कीर ने 93 किग्रा वर्ग, सिनियर वर्ग में नरेन्द्र काँचले ने 59 किग्रा वर्ग, आशीष ने 66 किग्रा वर्ग, अमन राठौर ने 74 किग्रा वर्ग, अभिषेक माँझी ने 83 किग्रा वर्ग, अमन माली ने 93 किग्रा वर्ग, अंकित शर्मा ने 105 किग्रा वर्ग, सतीष वर्मा ने 120 किग्रा वर्ग, मास्टर वर्ग में राजेश पँवार ने 66 किग्रा वर्ग, दीपक दुबे ने 74 किग्रा वर्ग, अशोक कुमार मालवीय 64 किग्रा वर्ग, मास्टर टू वर्ग में अर्जुन सिंह यादव 74 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सीहोर जिले का नाम गौरवान्वित करते हुए आगामी दिनांक 13,14 एवं 15 सितम्बर को राजधानी भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से भरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन, दामोदर राय, पं. महेश दुबे, आशीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम मीणा, अशोक साहू, शैलेश राठौर, सुमित गिरोठिया, विकास वारिया, समीर सावंता, मनु सोनी सहित खेल विभाग के कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




Post a Comment

Previous Post Next Post