20 करोड़ से लागत से मॉडल बनेगा बलौदाबाजार का आईटीआई,राजस्व मंत्री के प्रयासों से मिली स्वीकृति sawikrati Aajtak24 News

 

20 करोड़ से लागत से मॉडल बनेगा बलौदाबाजार का आईटीआई,राजस्व मंत्री के प्रयासों से मिली स्वीकृति sawikrati Aajtak24 News 

बलौदाबाज़ार - औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में छात्राओं को अब उद्योगों की मांग के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से प्रदेश में आईटीआई को हाईटेक बनाने की योजना के तहत औद्योगिक नगरी बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू होगा. पहले चरण में कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस, इलेक्ट्रिशियन, फिल्टर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, नया बिल्डिग कंट्रक्शन, गार्ड रूम कंट्रक्शन, मोटर कार पार्किंग आदि बनेगा. जिसके तहत कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख रूपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये, फिल्टर 46 लाख रूपये,मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये,वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये,नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये, गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये के कार्य शामिल है। पहले चरण में ये सभी निर्माण कार्य किए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों के लिए एक और उपलब्धिः टंकराम वर्मा

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि केंद्र सरकार की आईटीआई को मॉडल आईटीआई में बदलने की योजना के तहत प्रदेश आईटीआई को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत यहां की आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला है। योजना के पहले चरण में प्रदेश से 160 आईटीआई के लिए 484 करोड का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत है जिसमें शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार हेतु 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए है।


Post a Comment

Previous Post Next Post