भव्य तिरंगा यात्रा 15 अगस्त गुरुवार को इंडोरामा टोल टैक्स से पीथमपुर तक tak Aajtak24 News

 

भव्य तिरंगा यात्रा 15 अगस्त गुरुवार को इंडोरामा टोल टैक्स से पीथमपुर तक tak Aajtak24 News 

पीथमपुर - पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडोरामा टोल टैक्स से पीथमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार को सुबह 11:00 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का आयोजन राजकुमार रघुवंशी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। आयोजक राजकुमार रघुवंशी ने बतलाया की यात्रा में मध्य प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश जी विजयवर्गी को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है। श्री विजयवर्गीय द्वारा सोशल मीडिया पर भी तिरंगा यात्रा का संदेश दिया गया है। तिरंगा यात्रा में पीथमपुर नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण काफी तादात में शामिल होंगे। राजकुमार रघुवंशी द्वारा  आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे है ।कई पूर्व विधायक , सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षाविद काफी तादात में लोग शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा की संरक्षक मनोज जायसवाल ने बतलाया है तिरंगा यात्रा का यह तीसरा वर्ष है।

Post a Comment

Previous Post Next Post