ज्वेलरीशॉप में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गई gai Aajtak24 News

 

ज्वेलरीशॉप में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गई gai Aajtak24 News

जांजगीर-चांपा - बलौदा के बस स्टैंड के पास स्थित प्रशांत ज्वेलर्स में रविवार को दो महिलाएं ज्वेलरी लेने के फिराक में चोरी कर रहीं थीं और रंगे हाथ पकड़ी गईं। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासम में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार नहीं किया गया है। बलौदा पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के पास प्रशांत ज्वेलर्स में रविवार को दो महिलाएं सोने चांदी के जेवर लेने पहुंची। उनकी गतिविधि संदिग्ध थी। इसे भलिभांति ज्वेलर्स भी भांप रहा था। दोनों महिलाएं पुनीता चौहान व माया चौहान जो घुटकू बिलासपुर जिले के हैं। दोनों ने ज्वेलरी शॉप संचालक से कहा कि हमें पायल व बछिया दिखाओ। दुकान संचालक ने दोनों को बाकायदा जेवर दिखाए। लेकिन दोनों महिलाओं ने जेवर नहीं खरीदे और चलते बने। बाद में जब संचालक को उनके स्टॉक में दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछिया कम लगा तो उसने डायल 112को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने दोनों महिलाओं को नगर में ही पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को बलौदा पुलिस के हवाले किया गया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछिया बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं पुनीता चौहान व माया चौहान को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post