![]() |
भाजपा युवा मोर्चा ने जिले के 22 मंडलों में किया राहुल गांधी का पुतला दहन dahan Aajtak24 News |
दमोह - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सम्रग हिंदु समाज को हिंसक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी की शव यात्रा निकाल स्थानीय घंटाघर पर पुतला दहन किया गया।साथ ही जिले के सभी 22 मंडलों में पुतला दहन किया गया जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा पूरे देश में जगह जगह सार्वजनिक मंचों से हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है, उसके उल्ट राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहा गया, राहुल गांधी इस देश के सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, हिंदुओं की भावना भड़काने का कार्य राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि वह राहुल गांधी को सदन से बहिष्कृत करें।भारतीय जनता पार्टी सदैव हिंदुओं की रक्षा के लिए संकल्पित है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन कहा कि कॉग्रेस पार्टी के नेता , सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं के लिए जिस तरह अमर्यादित और आपत्ति जनक टिप्पणियां की है संपूर्ण युवा मोर्चा इसकी कड़ी निन्दा करता है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने वक्तव्य में जिस तरह समस्त हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया है। जबकि हिंदू समाज में वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधारा समाहित है। हिंदू देवी देवता के अपमान और हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए राहुल गांधी माफी मांगे। पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, पार्षद यशपाल ठाकुर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजिद रिजवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महेंद्र राठौर, आलोक मुखरैया, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुवीर रजक, मयंक तोमर, राजुल चौरहा, राकेश लोधी, मण्डल पदाधिकारी सृजन असटी, शिवेंद्र तिवारी, स्वप्निल प्यासी सहित भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपातिथि रही।