नगर भाजपा द्वारा बूथों पर आयोजित किया गया मन की बात कार्यक्रम karyakaram

 

 नगर भाजपा द्वारा बूथों पर आयोजित किया गया मन की बात कार्यक्रम karyakaram

बदनावर - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर पहला मन की बात कार्यक्रम रविवार को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर मन की बात सुनी गई। कार्यक्रम प्रभारी मनीष गुर्जर ने बताया कि फरवरी के बाद आचार संहिता लगने के कारण 3 माह से मन की बात के कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ था। अब पुनः इसकी शुरुआत हुई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत विश्व मे ताकतवर देश बनकर उभरा है। मन की बात कार्यक्रम हमे  लक्ष्य निर्धारण व सिद्धांतो पर चलने की सिख देता है। पीएम मोदी ने केरल, कर्नाटक और जम्‍मू-कश्‍मीर के स्‍थाानीय उत्‍पादों का भी जिक्र किया। उन्‍होंने यह भी कहा कि कुवैत सरकार ने अपने राष्ट्रीय रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है और वह भी हिन्दी में। मैं इस अद्भुत पहल के लिए कुवैत सरकार और वहां की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। पर्यावरण को बचाने के लिए मोदी के आव्हान पर हमें 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उनको इस अभियान में जोड़ना है। पौधे लगाने व उन्हें पेड़ बनाने के काम मे हमे जुटना है। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धनलाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट,  रमेश चंद्र भरवा, प्रकाश नागरू, मांगीलाल गांधी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल गुर्जर, जितेंद्र मोदी, संतोष राव, बनवारी परमार, अमित गांधी, रवि नागरु, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निशांतसिंह भाटी, महामंत्री गौरव जैन, पवन चावला, धर्मेंद्र हारोड़, पार्षद भगवंताबाई राव, सतीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गांधी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पंवार, मोर्चा महामंत्री यश यादव, अलका सोनी, कैलाश श्रीवास्तव, गौरांग माथुर, हेमकुवर सोलंकी मांगुबाई विश्वकर्मा, लोकेंद्रसिंह सोलंकी, राजेश प्रजापत, पीयूष मूणत आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post