![]() |
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित हो रहीं अनेक जल संरक्षण गतिविधियां gatividhiya Aajtak24 News |
सीहोर - प्रदेश के साथ ही जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिहं एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन के तहत अनेक जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कोठरी एवं कुरावर में कुओं की सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार भैरूंदा के ग्राम पलासी में कुएं की मरम्मत गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। आष्टा के खामखेडा बीजनाथ में बावडी के गहरीकरण एंव मरम्मत का कार्य किया जा रहा तथा ग्राम अतरालिया, छीपानेर में कुए की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में अनेक जल स्त्रोतों के पुनर्रोद्धार के कार्य किए जा रहे हैं।
Tags
Sihor