भारत नेट परियोजना अंतर्गत जिले के 144 ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्टिविटी शुरू suru Aaj Tak 24 News


 
भारत नेट परियोजना अंतर्गत जिले के 144 ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्टिविटी शुरू suru Aaj Tak 24 News 



राजनांदगांव - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सरपंच से गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच श्री गोविंद नुरेटी से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। उन्होंने सरपंच को जय जोहार कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सरपंच से पूछा सब बने-बने। सरपंच ने उन्हें बताया कि सब बने-बने है। उन्होंने सरपंच से पूछा कि ग्राम पंचायतों में  क्या-क्या सुविधा है। सरपंच ने बताया कि भारत नेट परियोजना के माध्यम से हर प्रकार की ऑनलाईन सुविधा मिल रही है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, मस्टर रोल सहित अन्य ऑनलाईन सुविधाएं ग्राम पंचायत को मिल रही है और अच्छा नेटवर्क रहता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सभी के एकाउंट में आ जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के मिलने के संबंध में जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि सभी के खाते में पैसा आ गया है। सरपंच ने धान उपार्जन मूल्य की अंतर राशि मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि भारत नेट के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सरपंच को ग्राम का अच्छे से विकास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरपंच आगे चलकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री भी बनते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि वे पहले 5 वर्ष तक पंच थे, उसके बाद सरपंच, विधायक, सांसद से आज मुख्यमंत्री का पद तक पहुंचे हैं। सरपंच ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री आप ने बहुत मेहनत की है। प्रदेश का मुखिया बनने पर बधाई दी। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम पंचायत गौलीटोला के सरपंच श्री नोहर धनजय और ग्राम पंचायत कुंजामटोला के सरपंच श्री राजेन्द्र कुमार कंवर से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर ग्रामीण विकास के संबंध में जानकारी ली।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post