![]() |
ग्राम छिदगांव तमोली कराटे सेंटर मे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया manaya Aaj Tak 24 news |
हरदा - ग्राम छिदगांव तमोली कराटे सेंटर लाइब्रेरी पुस्तकालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे महिलाओ को पुष्प गुच्छ गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। तिनका सामाजिक संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल मल्हारे ने बताया की कराटे खिलाडियो ने महिला हिंसा को कम करने के लिए महिलाओ को जागरूक करने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता मे चित्र उकेरे। अनिल मल्हारे ने बच्चे महिलाओ को जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके प्रति हिंसा पर रोक लगाने के लिए लोगों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है और इसके तहत लोगों का समर्थन जुटाना है जिससे महिलाओं के खिलाफ़ हो रही हिंसा को खत्म किया जा सके। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले कम नहीं हो रहे हैं, कोई भी राज्य, क्षेत्र या समुदाय ऐसा नहीं है जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटना न हुई हो। घर हो या ऑफिस,हर जगह महिलाओं के प्रति भेदभाव और उत्पीड़न के मामले दिख ही जाते हैं। महिलाएं और लड़कियां समाज की कई कुरीतियों का शिकार होती जा रही हैं चाहे वो घरेलू हिंसा हो या शारीरिक और मानसिक यातनाएं। इसी भेदभाव को खत्म करने के लिए हऱ वर्ष 25 नवंबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है इस मौके पर जशोदा बाई मल्हारे,शोभा बाई ढोके,संगीता बाई मल्हारे, मोनिका ढोके,गायत्री बाई ढोके, रेखा बाई ढोके,रंजना बाई चौरे, आदर्श मल्हारे, राजा ढोके लक्की मल्हारे, वैष्णवी ढोके सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे।