![]() |
आगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत का जनसंपर्क जारी jari Aaj Tak 24 news |
आगर मालवा - भारतीय जनता पार्टी के आगर विधानसभा के प्रत्याशी मधु गेहलोत का विधानसभा क्षेत्र के गांव लिगोडा, मलवास,हडाई, गुन्दीकलां,भाचाखेडा, ठिकरिया,राघौगढ़,कबीर खेडा,आखाखेडी, पिपलोन खुर्द सहित विभिन्न ग्राम पंचायत में दौरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विजय श्री का आशीर्वाद मांग रहे हैं। भाजपा को प्रचंड मतों से विजई बनाने की अपील कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि आगर विधानसभा विकास में कुछ पीछे रह गया, क्योंकि एक्सीडेंटल विधायक बन गए थे। जब उनकी सरकार बनी तो यह तबादला उद्योग, गरीबों के अतिक्रमण में व्यस्त थे। जनता के कल्याण की कोई भी योजना क्रियान्वित नहीं किया। जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष भेरुसिंह चौहान, मनोज ऊंटवाल,मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, करणसिंह सौंती,सहित अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।