![]() |
पूर्णिमा पर तनोडिया में हुआ हिमाद्री स्नान himandri snan Aaj Tak 24 news |
आगर मालवा - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण की पूर्णिमा पर बुधवार को नाका चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में स्थित मां गायत्री मंदिर में हिमाद्री स्नान और प्रायश्चित कर्म विधी विधान से पूजन किया गया। सुबह 8 बजे विप्र बंधुओं का एकत्रीकरण हुआ। सुबह 9 बजे हिमाद्रि स्नान एवं प्रायश्चित कर्म प्रारंभ किया गया। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर हिमाद्री स्नान ब्राह्मणों का महापर्व माना जाता है। इसके अंतर्गत गोमूत्र, गोबर, मिट्टी, दूध, दही, चंदन, जल, औषधि, शहद, घी इत्यादि सामग्री से दस विधि कर्म स्नान द्वारा श्रावणी कर्म किया गया। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से वर्षभर किए पापों का प्रायश्चित हो जाता है। हर कर्मयोगी व प्रत्येक ब्राह्मण को यह करना चाहिए। दस कर्म स्नान के बाद पितृ तर्पण, सूर्य आराधना, गुरुचरण वंदना ऋषि पूजन उपाकर्म के बाद आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि वेद माता गायत्री की महती करुणा कृपा से समस्त द्विजातियों को वर्ष में एक दिन प्रायश्चितार्थ सुलभ होता है जिसे श्रावणी उपाकर्म के नाम से जानते हैं। जो श्रावणी कर्म का तिरस्कार करते हैं, उसमें भाग नहीं लेते हैं, वह द्विजत्व के पतित हो जाते हैं उन्हें व्रात्य होने का दोष लगता है।इसके बाद भक्तों द्वारा सह भोज करवाया गया।
0 Comments