![]() |
कांग्रेस कमेटी में नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष का किया सम्मान kiya samman Aaj Tak 24 news |
नेपानगर - नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगमित सिंह जॉली का स्वागत किया। नगर के बुधवारा बाजार में स्थित तुकाराम महाराज मंदिर पर शाम 6 बजे के करीब हुए कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगविंदर सिंह जॉली ने ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर कांग्रेस के लिए गर्व की बात है की पहली बार नेपानगर में किसी युवा को बड़े पद का दायित्व सौंपा गया है। श्री जॉली ने कहा कि कांग्रेस को इससे बहुत मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह काफी सराहनीय है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देकर आगे करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जगमीत सिंह जॉली राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। कई अहम पदों का निर्वाहन कर इस बड़े पद पर पार्टी ने उन्हें नवाजा है। उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेसी एकमत होकर आने वाला चुनाव मजबूती से लड़ना है। कांग्रेस का अहम हथियार नारी सम्मान योजना के कौन ज्यादा से ज्यादा भरवा कर आने वाले समय में सभी महिलाओं कोमिले। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील ने भी जगजीत सिंह जॉली को बधाई देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी युवाओं को माननीय कमलनाथ जी ने सौंपी है वह सराहनीय। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विलासराव पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा आसखड़के और महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता राजू पाटिल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप श्रीवास्तव और आभार जगमीत सिंह जॉली ने किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकांत प्रजापति, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष रमजान पटेल, लालचंद पटेल सहित बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।